UP International Trade Show-2025: योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का जलवा, देश-विदेश के विजिटर्स में उत्साह
ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश, जो कभी बदहाल कानून-व्यवस्था के लिए कुख्यात था, आज योगी सरकार के नेतृत्व में स्मार्ट पुलिसिंग और सुदृढ़ कानून व्यवस्था का पर्याय बन चुका है। इसका जीवंत प्रदर्शन UP International Trade Show -2025 में यूपी पुलिस के हाईटेक स्टॉल पर देखने को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे इस ट्रेड शो के हाल नंबर चार में यूपी पुलिस का स्टॉल देश-विदेश के हजारों विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां स्मार्ट पुलिसिंग, अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा के क्षेत्र में यूपी पुलिस की उपलब्धियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

विदेशी मेहमानों में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली समझने की उत्सुकता
यूपी पुलिस के स्टॉल पर विदेशी मेहमानों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग और युवा तकनीक आधारित पुलिसिंग को समझने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। स्टॉल पर प्रदर्शित यू-फीड मशीन, जिसके जरिए अपराधियों के मोबाइल से डेटा निकालकर ठगों तक पहुंचना आसान हो गया है, ने लोगों का ध्यान खींचा। साइबर हेल्प डेस्क पर उपनिरीक्षकों ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विजिटर्स ने साइबर अपराध से बचाव के उपायों को जानने में विशेष रुचि दिखाई।

रॉकेट लॉन्चर और हाईटेक उपकरणों ने बटोरी सुर्खियां
यूपी पुलिस के स्टॉल पर डीआरडीओ निर्मित रॉकेट लॉन्चर, जिसकी मारक क्षमता दो किलोमीटर है, और फायर फाइटिंग रोबोट ने युवाओं में खासा उत्साह पैदा किया। लोग इन अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों को देखकर अचंभित हैं। इसके अलावा, ब्रीद एनालाइजर, स्पीड राडार गन, बॉडी वार्म कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसे उपकरणों ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में तकनीक की भूमिका को बखूबी दर्शाया। युवाओं ने इन उपकरणों को नजदीक से देखकर और उनके कार्यों को समझकर यूपी पुलिस की आधुनिकता की सराहना की।

यूपी पुलिस अब केवल अपराध रोकने तक सीमित नहीं
विजिटर्स का कहना है कि यूपी पुलिस अब सिर्फ अपराध रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक और सुरक्षा के हर क्षेत्र में अग्रणी है। एक छात्र अमित ने कहा, “पहली बार इतने करीब से पुलिस के हाईटेक उपकरण देखे। यह देखकर गर्व होता है कि हमारी यूपी पुलिस इतनी सक्षम और आधुनिक हो चुकी है।” स्टॉल पर मौजूद फायर फाइटिंग रोबोट, जो आग लगने की स्थिति में दुर्गम स्थानों पर काम करता है, ने भी लोगों का विश्वास जीता।

योगी सरकार के आठ साल: स्मार्ट पुलिसिंग की नई मिसाल
पिछले आठ वर्षों में योगी सरकार ने पुलिस सुधारों पर विशेष जोर दिया है। थानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया, साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाए गए, और महिला सुरक्षा के लिए 1090 विमेन पावर लाइन, पिंक बूथ और मिशन शक्ति जैसी योजनाएं लागू की गईं। सीसीटीवी नेटवर्क, आईटीएस प्रणाली और फोरेंसिक तकनीक के विस्तार ने अपराधियों की त्वरित पहचान और गिरफ्तारी को आसान बनाया। गैंगस्टर एक्ट और सख्त एनकाउंटर पॉलिसी ने संगठित अपराध पर लगाम लगाई।
कानून के राज का प्रतीक बना यूपी पुलिस का स्टॉल
यूपी पुलिस का यह स्टॉल केवल तकनीक का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उस बदलाव का प्रतीक है, जिसने उत्तर प्रदेश को बदहाल कानून-व्यवस्था की छवि से निकालकर एक मॉडल स्टेट की ओर अग्रसर किया है। अपराध दर में कमी, महिलाओं और व्यवसायियों में बढ़ा विश्वास, और निवेश के लिए सुरक्षित माहौल योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का परिणाम है। यूपी पुलिस के हाईटेक उपकरण, आधुनिक हथियार और प्रशिक्षित पुलिसकर्मी इस बात का सबूत हैं कि योगीराज में जनता सुरक्षित है और कानून का राज स्थापित हो चुका है।
ये भी पढ़ें…….
UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी
https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा

