प्रयागराज UP का 76वां जिला बना महाकुम्भ जनपद

UP प्रयागराज, पूरे भारत में UP संभवतः इकलौता ऐसा प्रदेश है जहांकुम्भ और महाकुम्भ मेले के आयोजन के लिए एक अलग जनपद का सृजन होता है और वह भीकेवल मेला अवधि के लिए। शासन ने प्रयागराज महाकुम्भ के लिए प्रदेश के 76वें जिले कीअधिसूचना जारी कर दी है।प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शासन के निर्देश पर मेले के आयोजन के लिएमहाकुम्भ मेला जनपद की अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। इस जनपद में संपूर्ण परेड ग्राउंड के
साथ ही कई राजस्व गांवों को शामिल किया गया है।


अधिसूचना के मुताबिक, नए जनपद में चार तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 66 ग्रामतथा संपूर्ण परेड क्षेत्र को शामिल किया गया है। जनपद के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी मेलाधिकारीविजय किरन आनंद को दी गई है। यह जिला एक दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अस्तित्वमें रहेगा।राज्य सरकार ने महाकुम्भ की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर मेलाधिकारी के पद पर विजय किरनआनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर राजेश द्विवेदी की नियुक्ति पहले ही कर दी है।अधिसूचना के मुताबिक, मेलाधिकारी के पास कार्यकारी मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी और अपरजिलाधिकारी के अधिकार होंगे। महाकुम्भ मेला जनपद में तीन अपर जिलाधिकारी, 28 उपजिलाधिकारी, एक तहसीलदार और 24 नायब तहसीलदार होंगे।

Related posts

Leave a Comment