Noida के थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-14 में रहने वाले एकप्रसिद्ध उद्योगपति के घर से लाखों रुपए की नकदी समेत अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़ित कीशिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।सेक्टर-14 में रहने वाले उद्योगपति नरेश गर्ग के घर चोरी की घटना की जांच पड़ताल करने पहंुचीपुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जहां से पैसे चोरी हुए है वहां परकरोड़ों रुपए कीमत के हीरे और सोने की जेवरात पड़े थे।

Noida
चोरों ने उन्हें चोरी नहीं किया है। फिर भीपुलिस सीसीटीवी कैमरे और अन्य सर्विलांस विधि के आधार पर मामले की जांच कर रही है।थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि इस मामले में पीड़ित नरेश गर्ग नेपुलिस को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि उनकी नोएडा में फैक्ट्री है। जांच के दौरान पुलिस को पताचला है कि गुरूवार को उनका बेटा और बहू घर से कहीं बाहर गए थे।
इसी दौरान चोरी की यहघटना हुई है। पुलिस घर में काम करने वाली नौकरानी से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी काकहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
Court ने प्रदूषण और पराली के मुद्दे पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को लगाई फटकार
