रक्षाबंधन पर GIMS कॉलेज की अनूठी पहल, महिलाओं ने सीईओ को बांधी राखियां

GIMS

रक्षाबंधन पर GIMS कॉलेज की अनूठी पहल, महिलाओं ने सीईओ को बांधी राखियां

Rakhi ग्रेटर नोएडा: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) ने एक अनूठी पहल की। संस्थान में कार्यरत सभी महिलाओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह की कलाई पर राखी बांधकर यह महापर्व मनाया। इस दौरान सीईओ ने सभी महिला सदस्यों को चॉकलेट, मिठाई और उपहार भेंट किए।

GIMS
GIMS सीईओ स्वदेश कुमार सिंह की कलाई पर राखी बांधती महिला

कार्यक्रम का आयोजन
संस्थान परिसर में दोपहर से शाम तक चले इस कार्यक्रम में 70 से अधिक महिला सदस्यों, जिसमें शिक्षक, एडमिशन विभाग के कर्मचारी, सफाईकर्मी और माली शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने सीईओ स्वदेश कुमार सिंह को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर और राखी बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा को अनोखे अंदाज में निभाया।

GIMS
GIMS सीईओ स्वदेश कुमार सिंह की कलाई पर राखी बांधती महिला

सीईओ के विचार
स्वदेश कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “आज हमने न केवल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया, बल्कि एक रिश्ता और संकल्प दोहराया कि हम सभी महिला सदस्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। यह कार्यक्रम एक-दूसरे के प्रति सकारात्मक भावना और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है। जब हम सब एक-दूसरे की रक्षा के लिए आगे आएंगे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।”उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान में समाज में होने वाली अनैतिक घटनाओं का प्रभाव सभी पर पड़ता है। इस तरह की पहल महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना को जागृत करने में मदद करेगी, जिससे ऐसी घटनाओं में कमी आने की संभावना बढ़ेगी।

GIMS
GIMS सीईओ स्वदेश कुमार सिंह

महिलाओं का उत्साह और प्रशंसा
कार्यक्रम में महिला सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे परिसर में सीईओ की इस पहल की जमकर सराहना हुई। यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन के पारंपरिक महत्व को दर्शाता है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का एक अनूठा प्रयास भी रहा।

GIMS
GIMS

 

Related posts

Leave a Comment