ग्रेटर नोएडा में (Suspicious Circumstances) संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Suspicious Circumstances)

ग्रेटर नोएडा में (Suspicious Circumstances) संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

)ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सोसाइटी में गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मनीष पुत्र लीले, निवासी निजामपुर गांव, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।
Suspicious Circumstances)
पैरामाउंट सोसाइटी में युवक का शव संदिग्ध हालात (Suspicious Circumstances) में मिला।
जानकारी के अनुसार, मनीष बुधवार को अपने दोस्तों से मिलने पैरामाउंट सोसाइटी के ओक टावर पहुंचा था। वह रात दोस्तों के फ्लैट (19वीं मंजिल) में ही रुका। बताया जाता है कि युवक ने दोस्तों के साथ पार्टी की और फिर अलग कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह उसका शव सोसाइटी की दूसरी मंजिल की बालकनी में पड़ा मिला, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि युवक को संभवतः 19वीं मंजिल से नीचे फेंका गया होगा। घटना के बाद मनीष के दोस्त कथित रूप से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी के अनुसार, मनीष पहले भी कई बार ग्रेटर नोएडा अपने दोस्तों से मिलने आ चुका था। वह हाईस्कूल पास था और गांव में खेती का काम करता था। पुलिस का प्रारंभिक कहना है कि घटना कूदकर आत्महत्या की प्रतीत हो रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल जांच टीम मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की तलाश में जुटी है।

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment