ज्वेलरी शाप पर खरीदार बनकर पहुंची दो महिलाओं ने दो लाख के जेवर चुराए, वारदात सीसीटीवी मेंकैद

राजधानी के कोलार इलाके में एक सराफा कारोबारी की दुकान में चोरी
का मामला सामने आया है। दो अज्ञात महिलाएं शनिवार दोपहर सोने के जेवरात खरीदने पहुंची थीं। उसी
दौरान दुकान संचालक मोबाइल पर किसी से बात करने लगा

तभी उन महिलाओं ने दो लाख कीमत के
मंगलसूत्र और झुमकियां चोरी कर लीं। कुछ देर बाद वे दुकान से बगैर कुछ खरीदे चली गईं। रात में
सराफा कारोबारी ने जब सामान चेक किया, तक उसे इस चोरी का पता चला। उसने तुरंत दुकान में लगा
सीसीटीवी चेक किया और इसके बाद थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी से मिले
हुलिये के आधार पर महिला बदमाशों की तलाश में लगी है।


कोलार थाने के एसआइ संतराम खन्ना ने बताया कि सर्वधम ए सेक्टर में रहने वाले 32 वर्षीय अशोक
सोनी सराफा कारोबारी हैं। उनका शिवहोम नाम से कोलार के सर्वधर्म में मेन रोड पर ज्वेलरी शोरूम है।
शनिवार दोपहर वह अपने शोरूम पर बैठे थे। डेढ़ बजे के करीब दो महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंचीं और
कहा कि उनको मंगलसूत्र खरीदना है।

इस पर अशोक सोनी ने उनको आठ मंगलसूत्र दिखाए। इसी दौरान
उन्होंने झुमके भी दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने शोकेस से कुछ झुमकियां भी दिखाने के लिए रख दीं।


तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया और वह बात करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान
महिलाओं ने मंगलसूत्र और झुमकियों को अपने कपड़ों में छिपा लिया और बाद में आने का बोलकर चली
गईं। शाम को जब अशोक सोनी ने सामान का मिलान किया तो करीब दो लाख का सामान कम निकला।
उन्होंने दुकान के सीसीटीवी चेक किए तो महिलाएं सामान चुराती नजर आ गईं। इस पर अशोक सोनी ने
थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराई।

Related posts

Leave a Comment