Trade Show: रोजगार के नए अवसर, युवाओं में दिखा उत्साह – राज्य सूचना आयुक्त

Trade Show

Trade Show: रोजगार के नए अवसर, युवाओं में दिखा उत्साह – राज्य सूचना आयुक्त

ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर 2025: ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो Trade Show में रविवार को राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो का विस्तार और बढ़ती जन-भागीदारी रोजगार के क्षेत्र में नई उम्मीदें जगा रही है। ट्रेड शो में प्रदर्शित नवीन उत्पाद और तकनीकें युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रहे हैं।

Trade Show
Trade Show

आयुक्त ने बताया कि ट्रेड शो Trade Show में अधिकतर युवा आगंतुकों की मौजूदगी उत्साहजनक है, जिनकी आँखों में भविष्य के सपने और मन में आगे बढ़ने का जज्बा साफ दिखता है। स्टालों पर भी युवा उद्यमियों की बड़ी संख्या देखी गई, जो केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर सफलता की नई कहानियाँ लिख रहे हैं।

Trade Show
Trade Show

वीरेन्द्र सिंह वत्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस, पर्यटन, नमामि गंगे, ओडीओपी, नोएडा प्राधिकरण, जेसीएस हनी और विभिन्न कार कंपनियों के स्टालों का दौरा किया। उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रेड शो की अवधि बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Trade Show
Trade Show

यह ट्रेड शो न Trade Show केवल उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवाओं को प्रेरित कर रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएँ भी तलाशने का अवसर प्रदान कर रहा है।

ये भी पढ़ें…….

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment