संसद की सुरक्षा में चूक के बाद दिल्ली विधानसभा के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संसद भवन में हाल ही में हुई सुरक्षा में चूक को देखते हुए दिल्ली
विधानसभा में शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान वाहनों तथा पास की सख्ती से
जांच की गई।सूचना और प्रचार निदेशालय (डीआईपी) के माध्यम से उचित पुष्टि और सत्यापन के बाद ही पास जारी
किए गए।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”पर्याप्त संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को
तैनात किया गया है, जो विधानसभा के बाहर लोगों और वाहनों की आवाजाही की निगरानी कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ”आगंतुकों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों के लिए भी डीआईपी के माध्यम से उचित पुष्टि
और सत्यापन के बाद पास जारी किए गए। विधानसभा के एक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को जारी
किए गए पास की जांच की और सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले उनकी तलाशी
ली।’


दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पहले कहा था कि पहले की तुलना में आगंतुकों की
जांच इस बार सख्त रहेगी।गोयल ने कहा था कि विधानसभा के हर सत्र से पहले अधिकारियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों की एक बैठक
नियमित रूप से आयोजित की जाती है।

Related posts

Leave a Comment