अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 3 बदमाशों Police मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Police

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन बदमाशों Police मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से ताल्लुक रखने वाले एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन बदमाशों को Police मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में अवैध हथियार, चोरी का सामान, एक होण्डा सिटी कार और करीब 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दिनांक 10 जुलाई 2025 की रात को थाना सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर 35 की ओर जाने वाले रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी अंडरपास की ओर से एक होण्डा सिटी कार (रजि. नं. डीएल 4सी एएन 3412) आती दिखी। संदिग्ध प्रतीत होने पर Police ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय Police पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। गोली Police पुलिस की गाड़ी पर लगी, जिसके बाद बदमाशों ने कार को सेक्टर 33 के पीछे गंदे नाले वाली सड़क पर तेजी से भगाया।

Police
आरोपियों से बरामद कार

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की कार डिस्बैलेंस होकर नाले की दीवार से टकरा गई। बदमाशों ने दोबारा Police पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान संजीव कुमार (29 वर्ष, बिहार) के रूप में हुई, जिसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद हुए।

Police
आरोपियों से बरामद 500 ग्राम सोने की ज्वेलरी

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दो अन्य बदमाशों, अमन बग्गा (29 वर्ष, पंजाब) और सर्वपाल सिंह (54 वर्ष, हरियाणा) को भी गिरफ्तार किया। अमन के पास से एक .315 बोर तमंचा और एक मिस कारतूस, जबकि सर्वपाल के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। कार की तलाशी में एक बैग से एप्पल कंपनी की घड़ी, लेनोवो लैपटॉप का चार्जर, लगभग 500 ग्राम पीली धातु की ज्वैलरी, 2 लाख रुपये नकद और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद हुए।

अपराध का तरीका:
यह गिरोह सेक्टर और सोसाइटी में बंद पड़े मकानों की रेकी कर ताले तोड़कर चोरी करता था। चोरी का सामान सस्ते दामों पर बेचकर ये अपनी मौज-मस्ती और शौक पूरे करते थे। पूछताछ में पता चला कि तीनों बदमाशों की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली की जेल में हुई थी, जहां इन्होंने गैंग बनाकर दिल्ली, हरियाणा, नोएडा और गाजियाबाद में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। हाल ही में इन्होंने नोएडा के सेक्टर 12 और सेक्टर 20 में चोरी की थी और माल बेचकर अगली वारदात की तैयारी में थे।

गिरफ्तार अभियुक्त: संजीव कुमार उर्फ फौजी (29 वर्ष, बिहार)
अमन बग्गा (29 वर्ष, पंजाब)
सर्वपाल सिंह उर्फ गिन्नी (54 वर्ष, हरियाणा)

नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसी वारदातों पर पूरी तरह रोक लग पाएगी? पुलिस अब इन बदमाशों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। हम इस मामले पर नजर रखेंगे।

Related posts

Leave a Comment