ग्रेनो वेस्ट से नोएडा एयरपोर्ट तक आवागमन होगा सुगम 130 मीटर रोड Road को 120 मीटर रोड से जोड़ने की योजना

Road

ग्रेनो वेस्ट से नोएडा एयरपोर्ट तक आवागमन होगा सुगम 130 मीटर रोड को 120 मीटर रोड Road से जोड़ने की योजना

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 130 मीटर रोड Road को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के 120 मीटर रोड Road से जोड़ने की योजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत दोनों मार्गों के बीच लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) सुमित यादव ने परियोजना विभाग की टीम के साथ 130 मीटर रोड Road का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण के निर्देश दिए।

Road
(एसीईओ) सुमित यादव

इस परियोजना के पूर्ण होने पर गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, और ग्रेटर नोएडा के निवासी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही, घंघोला के पास रोटरी निर्माण के लिए भी कंसल्टेंट से डिजाइन तैयार कराने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 130 मीटर रोड Road ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक से सिरसा तक बनी है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

Road
130 मीटर रोड का निरीक्षण करते (एसीईओ) सुमित यादव

इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही, मार्ग पर मौजूद गोलचक्करों को छोटा करने पर भी विचार किया जा रहा है। 130 मीटर रोड को यीडा के 120 मीटर रोड से जोड़ने की यह परियोजना नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच को सुगम बनाएगी।

Road
Ravi kumar NG Ceo

एसीईओ सुमित यादव ने वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक अभिषेक पाल और अन्य अधिकारियों के साथ सिरसा के पास स्थल का मुआयना किया। उन्होंने परियोजना को शीघ्र शुरू करने और सिरसा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए अंडरपास निर्माण पर विचार करने के निर्देश दिए। इसके लिए कंसल्टेंट से जल्द सलाह ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 9, 10, और 11 को जोड़ने के लिए घंघोला के पास रोटरी निर्माण की योजना है। एसीईओ ने इस स्थल का भी निरीक्षण किया और कंसल्टेंट से रोटरी का डिजाइन तैयार कराकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस रोटरी के बनने से बुलंदशहर तक आवागमन आसान होगा और औद्योगिक सेक्टरों में यातायात सुगम हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment