9Theft सोसाइटी के बेसमेंट से 20 सेकंड में स्कूटी चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी में वाहन चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र की इस सोसाइटी का है, जहां अज्ञात चोर ने बेसमेंट में खड़ी एक स्कूटी को महज 20 सेकंड में Theft चुरा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कौशल किशोर ने बताया कि 19 जुलाई को वे अपनी स्कूटी को बेसमेंट पार्किंग में खड़ा कर घर चले गए। अगले दिन स्कूटी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक मास्कधारी शख्स फोन पर बात करते हुए स्कूटी के पास आता है, चाबी जैसी चीज से स्कूटी स्टार्ट करता है और आराम से उसे लेकर फरार हो जाता है।

पीड़ित ने फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की और सोसाइटीवासियों से चोर की पहचान में मदद की अपील की है। इस घटना ने सोसाइटी में डर का माहौल पैदा कर दिया है। चोर के बेरोकटोक सोसाइटी में घुसने और चोरी Theft को अंजाम देने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
https://x.com/UNNEWS_24X7/status/1948112257855996219
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी प्रबंधन और पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
Table of Contents

