नोएडा में ऑन-डिमांड कार चोरी गैंग (Theft Gang) का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, लग्जरी कारें बरामद

theft gang

नोएडा में ऑन-डिमांड कार चोरी गैंग (Theft Gang) का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, लग्जरी कारें बरामद

नोएडा की सेक्टर-39 थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑन-डिमांड चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की कारें, घटना में प्रयुक्त एक हुंडई ऑरा टैक्सी कार, दो फर्जी नंबर प्लेट और हाईटेक चोरी उपकरण बरामद किए गए हैं।

DCP Noida
DCP Noida

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार (Theft Gang) अभियुक्त पहले टैक्सी नंबर वाली हुंडई ऑरा कार से दिन-रात इलाके की रेकी करते थे। इसके बाद की-प्रोग्रामर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से बिना आवाज किए गाड़ियों के लॉक तोड़ते थे। चोरी की गई कारों में जीपीएस जैमर लगाकर ट्रैकिंग सिस्टम को भी फेल कर देते थे।

theft gang
(Theft Gang)

पुलिस के अनुसार ये गिरोह (Theft Gang) नोएडा, दिल्ली एनसीआर से वाहन चोरी कर राजस्थान और हरियाणा के मेवात इलाके में बेचकर लाखों रुपये की अवैध कमाई करता था।
दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस और नोएडा सर्विलांस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-82 कट के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिनकी पहचान समीर उर्फ दाऊद उर्फ कुंजा, सलीम, आजाद, सलीम पुत्र मकसूद, मोहसीन और मोहम्मद फैसल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी में तीन चोरी की मारुति ब्रेजा और स्विफ्ट कारें, हुंडई ऑरा टैक्सी, दो फर्जी नंबर प्लेट, टी-लॉक ब्रेकर, पेचकस, चाबी, वायर कटर, OBD स्टार की-प्रोग्रामर और GPS जैमर शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले इलाके की रेकी करते थे, फिर कार चोरी कर अन्य राज्यों में बेच देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस उनके theft gang अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment