देश में चल रही परिवर्तन की लहर

इस मौके पर उपस्थित लोगों एवं इंडिया गठबंधन के साथियों को संबोधित करते हुए डॉ महेंद्र नागर ने कहा कि देश में इस समय परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस परेशान है।जेवर एयरपोर्ट के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है उनको ना तो उचित मुआवजा मिला है ओर ना ही उनको सही रूप में विस्थापित किया गया है।

देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीताने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक झूठ बोलने वाली सरकार है। जिसकी प्राथमिकता चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों का शोषण करना है। और कहा कि भाजपा के शासन काल में देश में अप्रत्याशित रुप से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन भाजपा जनता की बुनियादी समस्याओ पर चर्चा न कर जनता को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है।

इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, नरेंद्र कुमार पूर्व विधायक, बंसी पहाड़िया पूर्व विधायक,राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी,नरेंद्र नागर, मनोज चौधरी,औरंगजेब अली, देवेंद्र चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, नानक चंद शर्मा, राजेश रोही,सुनील भाटी,कृशान्त भाटी, महेश भाटी, अमित रोनी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment