दिल्ली सरकार की तथाकथित ईमानदारी तथा वर्ल्ड लेवल सिस्टम
की लगभग रोजाना पोल खुलती जा रही है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री
वरिष्ठ भाजपा नेता रोमेश चन्द्र गुप्ता का।
रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है ईमानदारी का चोला ओढ़ दिल्ली
तथा पंजाब की सत्ता हांसिल करने वाली आम आदमी पार्टी के भ्रस्टाचार की रोजाना पोल खुलती नजर
आती है। आलम तो यह है इस सरकार की हर फाइल में भ्रस्टाचार मिल रहा है। यदि इस सरकार के पूरे
कार्यकाल के ब्यूरे को खंगाला जाए तो भ्रस्टाचार के अलावा और कुछ मिलेगा ही नहीं। रोमेश चन्द्र गुप्ता
कहते है लोगो को गु
मराह कर सत्ता हांसिल करने वाली अरविन्द केजरीवाल सरकार का मकसद केवल
और केवल पैसा कमाना है भले ही लोगो को कितना ही नुकसान हो। रोमेश गुप्ता कहते हैं अरविंद
केजरीवाल जिन मोहल्ला क्लीनिकों को वर्ल्ड लेवल का बताते थे उनकी तरफ से लोगो को दी जा रही
घटिया दवाएं तथा स्वास्थ्य जांच में हो रहे भ्रष्टाचार की परते खुल चुकी है। भला हो पराज्यपाल जी का
जिन्होंने इतनी भयंकर लापरवाही और भ्रस्टाचार की जांच के आदेश दिए हैं। और देख लेना यह घोटाला
आबकारी घोटाले से भी बड़ा निकलेगा।
जांच पूरी होते ही सब सच्चाई सामने आ जाएगी और दिल्ली की
जनता के सामने वर्ल्ड लेवल के मोहल्ला क्लीनिकों की पोल खुल जाएगी।

