आमजन की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करेगा संगठन Organization , गीता भाटी

Organization

आमजन की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करेगा संगठन Organization , गीता भाटी

रबूपुरा। भाकियू (महासभा) के प्रथम स्थापना दिवस पर Organization संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष लापरवाह अधिकारियों पर जमकर बरसी। कस्बा स्थित सिंह फार्म हाउस में संगठन Organization द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कायर्क्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि लापरवाह अधिकारी व प्रशासन के उदासीनता पूर्ण रवैए के कारण आमजन परेशान है।

Organization
प्रथम स्थापना दिवस

अनेकों बार समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद भी उनका समाधान नहीं होता तथा जनता थाना, तहसील, प्राधिकरण आदि विभागीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगाती रहती है। भाकियू महासभा किसान मजदूर व आमजन के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संगठन Organization भरसक प्रयास व संघर्ष करेगा। बिगड़ती कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Organization
कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए

जिसकी रुपरेखा आगामी पंचायत में तैयार की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन Organization में जुड़कर संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं का सम्बंधित से निस्तारण कराने की अपील की। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर फिरोजाबाद, हाथरस,बुलंदशहर समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल हुए तथा भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलराज भाटी मुख्य अतिथि रहे और लोगों को सम्बोधित किया।

Organization
कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि

इसके साथ ही किसान एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने संगठन को अपना समर्थन देते हुए एकजुट होकर किसानों की आवाज़ बुलंद करने की बात कही है। कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन Organization की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाने का वादा किया और भारतीय किसान यूनियन महासभा की एक वर्ष की उपलब्धियों की सराहना की।

गीता भाटी ने किसानों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराते हुए किसान एकता को मजबूत करने का वादा किया। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भाटी, मिथलेश सिंह, संध्या चौहान, बिजेंद्र कसाना, लोकेंद्र सिंह, वाहिद भाटी, दीपक ठाकुर, मुजाहिद एडवोकेट, मुफीद फिरोजाबाद, नेत्रपाल बुलंदशहर, विकेंद्र राघव, सरदार भाटी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment