मेहमान बनकर घर में घुसे बदमाशों ने चाय-नाश्ता करने के बाद की लूटपाट, महिला को किया घायल

सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर
दिया। वारदात को अंजाम देने वाले युवक परिचित बताए गए हैं।


आज सुबह करीब 10.30 बजे दो बदमाश पुरानी तहसील रुड़की स्थित नकली चाय वाली गली में विपिन
गोयल के मकान में घुस गए। घर में उनकी पत्नी रेखा अकेली थी। बदमाशों ने महिला को धमकाते हुए
उससे जेवर और नकदी देने को कहा। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने कुंडल, नकदी और मोबाइल
आदि लूट लिया। महिला द्वारा अधिक विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके गले पर
वार कर दिया, जिस कारण से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद
बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल
भिजवाया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
महिला के पति विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी ने बताया कि दोनों लोगों में एक उनका रिश्तेदार था
और एक अन्य उसके साथ अंजान युवक था।

Related posts

Leave a Comment