conference मत्स्य विभाग के मंत्री ने पत्रकारों से की वार्ता, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
conference गौतम बुद्ध नगर, 16 अगस्त 2025 – उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के माननीय मंत्री डॉ. संजय निषाद ने आज शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर-38, नोएडा में पत्रकारों से वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

डॉ. निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआ समाज एवं मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के आर्थिक उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, सघन मत्स्य पालन एरिएशन योजना, मोपेड आइस बॉक्स योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा ग्राम सभा तालाबों के पट्टे संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मंत्री जी ने यह भी जानकारी दी कि मत्स्य उत्पादन में उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले में सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ग्राम सभा के तालाबों का पट्टा समयबद्ध ढंग से आवंटित हो सके।

conference में डॉ. निषाद ने उल्लेख किया कि पिछले वित्तीय वर्ष में गौतम बुद्ध नगर जिले ने सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मछुआ समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं से जुड़ें और विशेषकर किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
conference में मंत्री जी की इस पहल से मछुआ समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और मत्स्य पालन को और अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है।
Table of Contents
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

