देश का पहला urban transport रोप-वे देव दीपावली से वाराणसी में होगा शुरू

urban transport रोप-वे देव दीपावली से वाराणसी में होगा शुरू

वाराणसी, अमेरिकी देश बोलीविया एवं मेक्सिको के बाद दुनिया का तीसरा औरदेश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे देव दीपावली से वाराणसी में शुरू होने जा रहा है। काशीवासीरोप-वे के पहले चरण में वाराणसी जंक्शन कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक की सुगम यात्रा कमसमय में कर सकेंगे। इसके संचालन से यातायात की समस्या से भी निजात मिलेगी। रोप-वे के
निर्माण के लिए स्विटज़रलैंड से लाए गए उपकरण इंस्टाल किए जा रहे हैं।

रोप-वे के निर्माण पर807 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह काम स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट कर रही है।
नेशनल हाई-वे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशगौड़ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर दुनिया भर के पर्यटकआते हैं।

हमारी कोशिश है कि देव दीपावली तक रोप-वे का संचालन शुरू हो जाए और काशी आनेवाले पर्यटकों को प्रदूषण रहित परिवहन की अच्छी सुविधा मिल सके। कंपनी के अधिकारियों केमुताबिक विद्यापीठ स्टेशन पर एंकर बोल्ट स्थापित हो गया है। इसके अलावा कई एक्सेलरेशन औरडी एक्सेलरेशन कन्वेयर भी स्थापित हो गए हैं। अब जल्द ही रोप लगाने का काम शुरू होगा।


वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक कुल दो टॉवर इंस्टाल किए जा चुके हैं और 16 टॉवरपर तेजी से काम चल रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेजी से ज़मीनपर उतार रहे हैं। इससे वाराणसी में ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। रोपवे के संचालन के लिएस्टेशन और टॉवर इंस्टॉल करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही रोपवे का ट्रायल रन होगा।

urban transport


उसके बाद पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गोंडोला उपलब्धरहेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानी दोनों दिशाओं में एक घंटे में छहहजार यात्रियों का आवागमन होगा। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनटलगेगा। 45 से 50 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से क़रीब 150 ट्रॉली कार चलेंगी। एक ट्रॉली में 10यात्री सवार हो सकते हैं। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा।

देव दीपावली एक अनूठा त्योहार है जो हरसाल वाराणसी में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है।

YouTube:-@udhyognirman

Facebook:-@udhyognirma

http://असम में आठ करोड़ रुपये का drugs जब्त, दो गिरफ्तार

Related posts

Leave a Comment