Garden प्राधिकरण ने उद्यान रखरखाव में लापरवाही पर चार फर्मों पर लगाया 1.10 लाख का जुर्माना, सेक्टर म्यू वन में अतिक्रमण पर कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा, 25 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यानों और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाली चार कंपनियों पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम ने नियमित निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की। इसके साथ ही सेक्टर म्यू वन की ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण को तत्काल रोकते हुए निर्माण सामग्री जब्त की गई और वहां पौधरोपण के निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर Garden उद्यान विभाग की टीम ग्रीन बेल्ट, पार्कों और सेंट्रल वर्ज की निगरानी कर रही है। ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चार स्थानों पर निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
सेक्टर गामा वन में सेंट्रल वर्ज के रखरखाव में कमी पर मैसर्स मानवी कंस्ट्रक्शन पर 50 हजार रुपये, सेक्टर बीटा वन में पार्कों के रखरखाव में लापरवाही पर मैसर्स सरिता इंटरप्राइजेस पर 20 हजार रुपये, 130 मीटर रोड के सेंट्रल वर्ज पर ग्रीनरी की खराब स्थिति के लिए मैसर्स वंशिका लैंडस्केप पर 30 हजार रुपये और एसीसी प्लांट से तिगड़ी गेट तक ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में कमी पर मैसर्स एमएसवी एसोसिएट्स पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह राशि कंपनियों को होने वाले भुगतान से काटी जाएगी।

वहीं, Garden उद्यान विभाग के डीजीएम संजय कुमार जैन के नेतृत्व में प्रबंधक प्रशांत समाधिया और मिथिलेश कुमार की टीम ने सेक्टर म्यू वन की ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण पर तुरंत रोक लगाई। अतिक्रमण स्थल से निर्माण सामग्री जब्त कर ली गई और वहां पौधरोपण के निर्देश दिए गए। ओएसडी गुंजा सिंह ने चेतावनी दी कि पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Garden एसीईओ का बयान:
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा, “ग्रीनरी ग्रेटर नोएडा की पहचान है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रेटर नोएडावासियों से अपील है कि बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि शहर हरा-भरा और स्वच्छ रहे।”
Table of Contents
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

