थार (Thar) चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार: खड़ी कार से टक्कर के बाद फरार हुआ था, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्फा-1 सेक्टर में सोमवार दोपहर एक थार (Thar) सवार ने घर के बाहर खड़ी हुंडई i10 कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पास में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल (या स्कूटी) भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, क्योंकि टक्कर के समय i10 कार में कोई मौजूद नहीं था।
थार (Thar) चालक ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार होकर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे काली थार (Thar) ने खड़ी कार को चपेट में लिया और फिर भाग निकली।

वायरल वीडियो देखते ही बीटा-2 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान युवराज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हापुड़ जिले के सपनावत का निवासी है।
पुलिस ने थार (Thar) गाड़ी को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।आरोपी युवराज ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक शादी में जा रहा था। दोस्त की थार गाड़ी उसने ली थी। रास्ते में अचानक सामने कुछ बच्चे आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खड़ी i10 कार से टकरा गई। टक्कर के बाद उसने i10 कार के मालिक को इस बारे में सूचित भी कर दिया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा, लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरों की याद दिलाती है।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

