Team india की जीत से झूमी Delhi, देर रात तक सड़कों पर चला जश्न

T-20 विश्व कप में Team india की शानदार जीत

New Delhi– T-20 विश्व कप में Team india की शानदार जीत के बाद देश की राजधानी Delhiमें देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी में एकजैसा उत्साह देखने को मिला। शहर की सड़कों, बाजारों और प्रमुख स्थलों पर लोगों ने जमकर खुशी
मनाई और “चक दे इंडिया” के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया।

t20 team india

फाइनल मुकाबले को लेकर Delhi के होटल, भोजनालयों और क्लबों में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की सुविधा दी गई थी, जिससे बड़ी संख्या में लोगएक साथ बैठकर मुकाबले का आनंद ले सकें। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले केबाद फाइनल को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता थी।

वहीं न्यूजीलैंड द्वारा दक्षिण अफ्रीका परप्रभावशाली जीत के कारण समर्थकों के मन में कुछ आशंकाएं भी थीं, लेकिन Team india नेफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

Related posts

Leave a Comment