Swadeshi Fair नोएडा में 10 दिवसीय “यू०पी० ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025” का भव्य समापन

Swadeshi Fair

Swadeshi Fair नोएडा में 10 दिवसीय “यू०पी० ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025” का भव्य समापन

गौतमबुद्धनगर, 18 अक्टूबर 2025: नोएडा हाट सेक्टर–33ए में आयोजित 10 दिवसीय “यू०पी० ट्रेड शो–स्वदेशी मेला Swadeshi Fair 2025” का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता असिस्टेंट कमिश्नर उत्तर प्रदेश राजेन्द्र कुमार ने की, जिसमें यूपिकॉन कंसल्टेंट पंकज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Swadeshi Fair
Swadeshi Fair
असिस्टेंट कमिश्नर राजेन्द्र कुमार ने मेले में लगे वन जनपद–वन उत्पाद (ODOP), हस्तशिल्प, हथकरघा, माटी कला, लकड़ी शिल्प, रेडीमेड वस्त्र और स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिल्पियों, उद्यमियों और महिला समूहों से संवाद कर उनके उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी स्टालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिल्पियों और उद्यमियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Swadeshi Fair
Swadeshi Fair
राजेन्द्र कुमार ने कहा, “स्वदेशी मेला Swadeshi Fair प्रदेश के कारीगरों की सृजनशीलता, परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
” मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर ‘लोकल के लिए वोकल’ अभियान को बढ़ावा दिया।
मेले की प्रमुख आकर्षण रहीं लाइव प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और शिल्प कार्यशालाएँ। आयोजन के दौरान कुल ₹1,53,72,565 की बिक्री दर्ज की गई। उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने बताया कि यह मेला शिल्पियों और उद्यमियों के लिए व्यापारिक अवसरों का सशक्त मंच साबित हुआ।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “स्वदेशी मेले की सफलता में सभी की सहभागिता सराहनीय और प्रेरणादायक रही।
यह आयोजन न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने में सफल रहा, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

ये भी पढ़ें……. 

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   https://udhyognirman.com/marriage-grant-scheme-for-marriage-of-daughters/

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment