राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश: स्वदेश कुमार सिंह पुनः State प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री निर्वाचित

State

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश: स्वदेश कुमार सिंह पुनः State प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश State कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संघ कार्यालय, लखनऊ में संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

State
सुनील कुमार मिश्रा प्रदेश – मंत्री तकनीकी राष्ट्रीय शैक्षिक संघ .उत्तर प्रदेश

निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस के सीईओ एवं गुरु एजुकेशनल स्किल फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वदेश कुमार सिंह को तकनीकी संवर्ग का पुनः State प्रदेश अध्यक्ष और प्रो. सुनील मिश्रा को महामंत्री घोषित किया। इस दौरान 52 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिन्हें सभी ने बधाई दी और खुशी जताई।

पुनः State प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वदेश कुमार सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती सिंह और मार्गदर्शक संतोष कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए दिन-रात कार्य करूंगा।” महामंत्री प्रो. सुनील मिश्रा ने संगठन को धन्यवाद देते हुए तकनीकी संवर्ग के विस्तार की योजना साझा की।

State
स्वदेश कुमार सिंह -प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी संवर्ग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

 

उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर, एमएनईटी प्रयागराज, आईआईआईटी प्रयागराज, एकेटीयू लखनऊ और सभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इससे शिक्षक वर्ग में सामंजस्य स्थापित होगा और सरकारी-निजी क्षेत्र की खाई को पाटने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय सेवा नियमावली लागू करने हेतु राज्य सरकार से समन्वय की बात कही और ग्रेटर नोएडा में स्टार्ट-अप इनोवेशन शोध केंद्र स्थापित करने का आग्रह करने की योजना बताई, ताकि ग्रेटर नोएडा को वैश्विक अकादमिक स्तर पर पहचान मिले।

State
स्वदेश कुमार सिंह -प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी संवर्ग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

स्वदेश कुमार सिंह ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 60 से अधिक कॉलेजों के लिए इंटीग्रेटेड टीचिंग-लर्निंग-ट्रेनिंग स्टार्ट-अप केंद्र स्थापित करने की योजना पर जोर दिया। इससे नॉलेज पार्क की स्किल को तराशकर आईआईटी स्तर का प्लेसमेंट हासिल किया जा सकेगा, जो State प्रदेश को तकनीकी शिक्षा में श्रेष्ठ बनाएगा। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु व्याख्यान आयोजित करने की भी योजना है। निर्वाचन में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया, और सभी ने नई कार्यकारिणी के प्रति उत्साह और समर्थन व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment