ग्रेटर नोएडा: 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान (Suicide) पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट से शुक्रवार दोपहर एक बीटेक छात्र ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या। (Suicide) कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अर्जुन तोमर (23) निवासी बड़ौत, जिला बागपत के रूप में हुई है। वह मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। उसके पिता हरेंद्र सिंह सूरजपुर स्थित साइट-सी के पास एक केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत हैं और परिवार सहित कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अर्जुन सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड (Suicide) नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने छात्र के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट तक बिना सुरक्षा जांच कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।
सोसाइटी के गार्डों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

