एमसीए छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड (Suicide) नोट में लिखा- ‘मैं हार मानता हूं’

Suicide

एमसीए छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड (Suicide) नोट में लिखा- ‘मैं हार मानता हूं’

ग्रेटर नोएडा, 6 दिसंबर: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर स्थित क्राउन हॉस्टल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां NIET कॉलेज में एमसीए थर्ड ईयर के छात्र कृष्णकांत (25) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर (Suicide) आत्महत्या कर ली। मूल रूप से झारखंड का रहने वाला कृष्णकांत हॉस्टल के थर्ड फ्लोर के रूम नंबर 79 में अपने रूममेट रितिक के साथ रहता था।

पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि छात्र ने फांसी का फंदा लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। कमरे से एक सुसाइड (Suicide) नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्र ने अंग्रेजी में लिखा है- “I give up, give my body and my things to my family, please sorry for the trouble…”

रूममेट रितिक के अनुसार, कृष्णकांत पढ़ाई में बहुत अच्छा था, लेकिन सिर की बीमारी से परेशान रहता था। ज्यादा देर पढ़ाई करने पर उसका सिर झुक जाता था, जिससे वह काफी तनाव में रहता था। आज सुबह वह कॉलेज नहीं गया और रितिक से कहा कि वह बाद में आएगा। दोपहर में कृष्णकांत के पिता ने रितिक को फोन कर चेतावनी दी कि वह कुछ करने वाला है। इसके बाद रितिक और अन्य दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या (Suicide) की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक ने अंत में परिजनों से फोन पर बात भी की थी। (Suicide) मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment