गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेंद्र नागर को
दोबारा प्रत्याशी घोषित किया। पांच दिन पहले डॉ. महेंद्र नागर का टिकट काटकर युवा नेता राहुल अवाना
को प्रत्याशी बनाया गया था। गुरुवार को लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ स्थानीय
नेताओं की बैठक के बाद महेंद्र नागर को ही चुनाव लड़ाने का ऐलान किया गया।
समाजवादी पार्टी ने 16 मार्च को डॉ. महेंद्र नागर को प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं के
साथ बैठक कर प्रचार भी शुरू कर दिया था। पांच दिन बाद ही उनके स्थान पर राहुल अवाना को टिकट
दे दिया गया।
पार्टी के अंदर इसको लेकर विरोध था। साथ ही, कई नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर इस मामले पर बातचीत की। प्रत्याशी पर निर्णय के लिए दोबारा डॉ.
महेंद्र नागर, राहुल अवाना, नोएडा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी को लखनऊ बुलाया
गया। उनके साथ हुई
चर्चा के बाद दो बार पार्टी प्रत्याशी को बदला गया। नोएडा सपा के महानगर
अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि इस बार दो प्रत्याशी घोषित किए गए थे।
लिहाजा पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. महेंद्र नागर और राहुल अवाना के साथ बातचीत की। दोनों की सहमति सेडॉ. महेंद्र नागर का टिकट पक्का कर दिया गया है। सिंबल भी दे दिया गया है। सभी मिलकर मजबूती
से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।