बिहार में सामाजिक सुरक्षा Pension पेंशन बढ़ी: 400 से 1100 रुपये होने पर लाभार्थियों में खुशी की लहर

Pension

बिहार में सामाजिक सुरक्षा Pension पेंशन बढ़ी: 400 से 1100 रुपये होने पर लाभार्थियों में खुशी की लहर

बिहार में सामाजिक सुरक्षा  Pensionपेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। अब 400 रुपये की जगह 1100 रुपये प्रति माह मिलने से हजारों विधवा महिलाओं, बुजुर्ग दंपतियों और दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने वादे को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके लिए लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Pension
बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी

 

आर्थिक संबल मिला, जीवनयापन हुआ आसान

Pensionपेंशन की बढ़ी हुई राशि से लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। कई लोगों का कहना है कि यह राशि उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि महंगाई के इस दौर में 400 रुपये से गुजर-बसर करना बेहद मुश्किल हो गया था। अब बढ़ी हुई  Pension पेंशन से उन्हें दवाई खरीदने, खान-पान का खर्च चलाने और घर चलाने में काफी मदद मिलेगी।

पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में, केनगर प्रखंड की सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य रीता दीदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने दिल की बात साझा की।

उन्होंने बताया कि 2012 में पति के देहांत के बाद उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया था, और 400 रुपये की Pension पेंशन से बच्चों और सासू मां का पेट भरना मुश्किल था। अब 1100 रुपये मिलने से उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और बच्चों को पढ़ाने में आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब वे अपने छोटे-छोटे सपने भी पूरे कर पाएंगी।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की राशि

पटना से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट कंट्रोल के जरिए जून 2025 से बढ़ी हुई राशि को लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया।

पूर्णिया जिले में जिलाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला-पुरुष Pension  पेंशनधारी मौजूद थे, जबकि राज्यभर के प्रखंडों, पंचायतों और राजस्व ग्रामों से लाखों Pension पेंशनधारी लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।

बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के 1.11 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को फायदा होगा। वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा Pension पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा  Pension पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना और बिहार राज्य दिव्यांग Pension पेंशन योजना सहित छह विभिन्न Pensionपेंशन योजनाओं के तहत यह वृद्धि की गई है।

Pension
NitishKumar

 

महिलाओं ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री के इस फैसले से विशेषकर विधवा महिलाओं में भारी खुशी है, जिन्होंने अपने जीवन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है। पूर्णिया जिले की समस्त दीदियों, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल से धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी 55 से अधिक Pension पेंशनधारी महिलाओं सहित जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल, कौशलेन्द्र प्रसाद और पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बीपीएम रमेश कुमार जैसे कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह पहल बिहार में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो समाज के सबसे कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

सरकार का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर एक बड़े मतदाता वर्ग को प्रभावित करेगा।

Related posts

Leave a Comment