दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा
कि कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों के बारे में लोगों तक सच्ची जानकारी पहुंचाने में सोशल मीडिया भी
बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वालियंटर आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए
भाजपा की झूठी कहानियों की सच्चाई को सोशल मीडिया पर कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप प्रचारित
करेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के प्रचार हर
प्लेटफार्म करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर लवली ने इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में 31 मार्च,
2024 को होने वाली महारैली के लिए हुई सोशल मीडिया कमेटी की बैठक में कहा। बैठक में प्रदेश
अध्यक्ष श्री लवली के अलावा पूर्व मंत्री राजकुमार चैहान, सुखबीर शर्मा, सोशल मीडिया चैयरमैन
हिदायतुल्लाह, गीत सैठी, संदीप गुप्ता, अरुण मलिक सहित बड़ी संख्या में सोशल मीडिया वालियंटर
मौजूद थे। श्री लवली ने कहा कि भाजपा सांसदों ने दिल्ली के जे.जे. कलस्टरों, पुनर्वास कालोनियों,
अनाधिकृत कालोनियों में सुधार व कल्याण के लिए पिछले 10 में कोई काम नही किया है केवल उनको
वोट बैंक की तरह ही प्रयोग किया है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमारे कार्यकर्ता
इनकी सच्चाई को उजागर करेंगे। श्री लवली ने कहा कि उन्होंने कहा कि ‘‘अपने बूथ से जुड़े’’ अभियान
की सफलता के बाद सोशल मीडिया टीम ने एक उदाहरण पेश किया है,
आज अधिक से अधिक युवाओंको सोशल मीडिया से जुड़कर कांग्रेस की पांच न्याय की लड़ाई में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि आज केदौर में राजनीतिक दल को शक्ति प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित वेबसाईट पर सोशल मीडिया वालिटंर एक
यौद्धा की तरह काम करके कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई
को बखूबी लड़ रहे है।