SIR से हैं परेशान आज होगा समाधान! गौतम बुद्ध नगर में मतदाता पुनरीक्षण महाअभियान (voter revision campaign) आज और कल, 500+ शिविरों में नाम जुड़वाएं। श्रम, उद्योग, शिक्षण, मीडिया हाउस में विशेष कैंप।

voter revision campaign

SIR से हैं परेशान आज होगा समाधान! गौतम बुद्ध नगर में मतदाता पुनरीक्षण महाअभियान (voter revision campaign) आज और कल, 500+ शिविरों में नाम जुड़वाएं। श्रम, उद्योग, शिक्षण, मीडिया हाउस में विशेष कैंप।

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी, मेधा रूपम ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (Voter Revision Campaign) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। यह बैठक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, जिसमें प्राधिकरण समन्वयक, स्वयंसेवक, आरडब्ल्यूए, एओए प्रतिनिधि, उद्यमी, व्यापारी, श्रम संगठनों और बिल्डर्स ने भाग लिया।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी, मेधा रूपम ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (Voter Revision Campaign) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बताते हुए कहां और कैसे मतदाता सूची में अपना नाम करा सकते हैं दर्ज।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता, पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से इस (Voter Revision Campaign) अभियान को संचालित कर रहा है। उन्होंने विभिन्न संगठनों और आमजन के सक्रिय सहयोग को इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति बताया। नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आवश्यक प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रशासन एक व्यापक विशेष महाअभियान चला रहा है, जिसमें राजनीतिक दलों, एओए, आरडब्ल्यूए संगठनों और नागरिकों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (Voter Revision Campaign) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (Voter Revision Campaign) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक

आगामी सप्ताह में 500 से अधिक विशेष शिविर (Voter Revision Campaign) 

जिलाधिकारी ने घोषणा की कि आगामी 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) और 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जिले में 500 से अधिक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों तक पहुँच बनाना है। विशेष रूप से, लेबर कम्युनिटी वाले क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 50 विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की सुविधा के लिए लगभग 50 कैंप लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जनपद के 35 प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में भी विशेष शिविर आयोजित होंगे, ताकि छात्र, कर्मचारी और सामान्य नागरिक सरलता से अपना नाम जोड़ या संशोधित करवा सकें।

यह अभियान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एओए और आरडब्ल्यूए सहित 1868 बूथों के साथ-साथ हाई-राइज़ सोसायटियों, आवासीय क्षेत्रों, लेबर एरिया, उद्योग, संस्थानों, फ़िल्म सिटी और मीडिया हाउस में तथा अन्य 500 प्रमुख स्थलों पर भी चलाया जाएगा। मीडिया कम्युनिटी के लिए, फ़िल्म सिटी और मीडिया हाउस के विभिन्न 16 स्थानों पर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। सभी शिविर दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे, ताकि नागरिक लंच ब्रेक के दौरान भी आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

सुविधा और सरलता पर ज़ोर

इन विशेष शिविरों में प्रपत्र 6 (नाम जोड़ने के लिए), प्रपत्र 8 (संशोधन या स्थान परिवर्तन के लिए) सहित सभी एन्यूमरेशन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। एक महत्वपूर्ण सुविधा यह दी गई है कि किसी भी बूथ का फॉर्म किसी भी शिविर में जमा किया जा सकेगा।

(voter revision campaign) 500+ शिविर लगेंगे आज और कल

प्रशासनिक टीम द्वारा प्रशिक्षित बीएलओ, सर्च करने योग्य वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और पीडीएफ मतदाता सूची के माध्यम से पुराने से पुराने, यानी 2003 की मतदाता सूची में भी नाम खोजने की त्वरित सुविधा उपलब्ध रहेगी। पुराने पते से नए पते पर स्थानांतरित हुए व्यक्तियों के लिए बीएलओ समन्वय स्थापित कर तत्काल अद्यतन सुनिश्चित करेंगे और आवश्यकता होने पर वहीं प्रपत्र 8 भरवाया जाएगा।

(voter revision campaign) 500+ शिविर लगेंगे आज और कल
(voter revision campaign) 500+ शिविर लगेंगे आज और कल

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित सभी समस्याओं और प्रश्नों का समाधान किया जाएगा। सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और प्रत्येक की सूचना सही-सही दर्ज हो सके।

जन-जागरूकता और व्यापक समन्वय

इस (Voter Revision Campaign) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया को आरडब्ल्यूए, एओए, अथॉरिटी समन्वयकों, स्वयंसेवकों और राजनीतिक दलों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। व्यापक जन-जागरूकता के लिए बूथ लेवल अधिकारी, एजेंट, प्राधिकरण के कचरा संग्रहण वाहनों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डुगडुगी और अन्य पारंपरिक माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनता और मीडिया से अपील की है कि वे अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

उद्योग, शिक्षा और मीडिया संस्थानों में विशेष शिविर (Voter Revision Campaign)

(Voter Revision Campaign) अभियान के तहत प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और मीडिया हाउस में विशेष रूप से कैंप लगाए जाएंगे ताकि कर्मचारियों और श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही निर्वाचन संबंधी सभी सुविधाएँ मिल सकें।

(voter revision campaign) 500+ शिविर लगेंगे आज और कल
(voter revision campaign) 500+ शिविर लगेंगे आज और कल

औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठान (Voter Revision Campaign): इनमें सैमसंग, एलजी, डिक्सन, वीवो, ओप्पो, केन्ट, सीएनएच, बीपीएल, मदरसन, यूफ्लेक्स, शीला फोम, बीकानेर, हल्दीराम, सूर्यफूड, विक्टर फूड, एलेनटेक, यूटीएल सोलर, एक्का समूह, केआरबीएल, लक्ष्मी समूह, डेंसो समूह, मिंडा समूह, ग्रेजियानो, पीपीएपी ऑटोमोटिव, आईईए कार्यालय साइट बी दादरी सूरजपुर रोड, और यामाहा समूह आदि शामिल हैं।

शैक्षणिक संस्थान (Voter Revision Campaign): प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा कैंपस, एक्यूरेट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एस्टर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेनेट यूनिवर्सिटी, चेतराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डायट दादरी, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गलगोटिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट, जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आईआईएमटी पॉलिटेक्निक, इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, शारदा यूनिवर्सिटी और शारदा समूह के अन्य कॉलेज, लॉयड बिजनेस स्कूल, लॉयड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तथा लॉयड कॉलेज ऑफ लॉ आदि में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया हाउस: मीडिया कर्मियों को उनके कार्यालय परिसर में ही सेवाएँ देने के लिए हिन्दुस्तान (फिल्म सिटी), आजतक (एफसी 08, सेक्टर 16ए), न्यूज 24 (एफसी 23, सेक्टर 16ए), टाइम्स नाउ (एफसी 06, सेक्टर 16ए), दैनिक जागरण (सेक्टर 63), अमर उजाला (सेक्टर 59), इंडियन एक्सप्रेस (सेक्टर 10), इंडिया टीवी (सेक्टर 85), नेटवर्क 18 (सेक्टर 98), जी समूह (एफसी 19, सेक्टर 16ए), एनडीटीवी (सेक्टर 129), एबीपी न्यूज (सेक्टर 125), आर भारत (सेक्टर 158), न्यूज नेशनल (सेक्टर 126), भारत 24 (सेक्टर 62) और न्यूज वन इंडिया (सेक्टर 63) जैसे प्रमुख संस्थानों में शिविर लगाए जाएंगे।

इन सभी व्यापक प्रयासों से पुनरीक्षण कार्य को सरल, सुगम और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उपयुक्त उद्योग अनिल कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार, श्रम विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विभाग के संबंधित अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment