SIR निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम संशोधित, अब 6 जनवरी से शुरू होगा प्रक्रिया
गौतमबुद्धनगर, 31 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) SIR के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तिथियों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैं:
- 6 जनवरी 2026 (मंगलवार): प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन
- 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक: दावे एवं आपत्तियां (क्लेम्स एंड ऑब्जेक्शन्स) दाखिल करने की अवधि
- 6 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक: नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों SIR पर निर्णय तथा दावों-आपत्तियों का निस्तारण (समानांतर रूप से)
- 3 मार्च 2026 तक: स्वास्थ्य मानकों की जांच के बाद अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति प्राप्त करना
- 6 मार्च 2026 (शुक्रवार): निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन
यह संशोधित कार्यक्रम जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर लागू होगा। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, पता, आयु आदि संबंधी किसी भी त्रुटि या कमी के सुधार के लिए संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या चुनावी कार्यालय में दावा-आपत्ति दर्ज कराएं। SIR
ये भी पढ़ें…….
नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

