SIR स्वास्थ्य व पारिवारिक कारणों से सहायक अध्यापिका ने दी बीएलओ पद से इस्तीफा, पत्र वायरल

SIR

SIR स्वास्थ्य व पारिवारिक कारणों से सहायक अध्यापिका ने दी बीएलओ पद से इस्तीफा, पत्र वायरल।

नोएडा।

गौतमबुद्ध नगर जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य SIR के बीच एक महिला सहायक अध्यापिका ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के दायित्व से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सेक्टर-94 स्थित गेझा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका पिंकी सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि वह थायराइड की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और घरेलू पारिवारिक परिस्थितियां भी विपरीत हैं। इन कारणों से वह शिक्षण कार्य और बीएलओ की दोहरी जिम्मेदारी एक साथ नहीं निभा पा रही हैं।

पिंकी सिंह को सेक्टर-33 स्थित रॉकवुड स्कूल में मतदान केंद्र (पार्ट नंबर-206) की बीएलओ नियुक्त किया गया था, जिसमें 1179 मतदाता हैं। उन्होंने अब तक 215 मतदाताओं का ऑफलाइन डाटा फीड कर दिया था।अपने वायरल इस्तीफा पत्र में पिंकी सिंह ने लिखा,

“मैं अब अपने जॉब से इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि अब मुझसे यह काम नहीं हो पाएगा। न शिक्षण कार्य हो पाएगा, न ही बीएलओ का कार्य। कृपया मेरी निर्वाचन संबंधी सामग्री वापस ले लें।”विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने बताया कि पिंकी सिंह ने बीएलओ ड्यूटी लगते ही स्वास्थ्य कारणों से छूट देने की गुजारिश की थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

गौतमबुद्ध नगर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम चल रहा है और इस दौरान लापरवाही बरतने वाले कई बीएलओ व सुपरवाइजरों पर कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसे में एक अध्यापिका का खुलकर इस्तीफा देना चर्चा का विषय बन गया है।

शिक्षक संगठनों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा है कि बीमार व महिला शिक्षिकाओं पर अतिरिक्त चुनावी दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की मांग की है।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment