Greater Noida में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, माता की चौकी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Greater Noida

Greater Noida में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, माता की चौकी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Greater Noida, 22 सितंबर 2025: श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वर्ण नगरी में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

Greater Noida
Greater Noida-माता की चौकी

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण और आरती के साथ हुई। इसके बाद दिल्ली से आए प्रसिद्ध भजन गायक हैप्पी वैष्णव और पूनम साई ने राजेश एंड पार्टी के साथ माता के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए व्रत और अन्न के भोजन की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

आयोजन में समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल, संरक्षक मनोज गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवीन जिंदल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, अमित गोयल, राजेश गुप्ता, गिरीश जिंदल, कपिल गुप्ता, विजय अग्रवाल, अंकुर गर्ग, रविंद गर्ग, पवन गोयल, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र गोयल, ऋषि गोयल, नितिन बंसल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

यह आयोजन सामाजिक एकता और भक्ति के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

ये भी पढ़ें…….

       हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment