दुकानदारों ने नाली व नाले पर किया अतिक्रमण, नगर पालिका ने हटाया

ग्रेटर नोएडा के दादरी में दुकानदारों द्वारा नाली व नाले पर बनाये
गये अस्थाई अतिक्रमण को नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने तोड़ डाला।


दादरी नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि दादरी के रेलवे रोड व जीटी
रोड पर स्थित दुकानों के मालिकों ने सडक़ किनारे बनी नालियों व नाले पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण
कर रखा है। इस अतिक्रमण से जहां आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। वहीं यातायात व्यवस्था भी
बाधित होती है। नोन वेडिंग जोन में दुकानदारों द्वारा दुकानों भी लगा ली जाती हैं। नगर पालिका परिषद
दादरी की अधिशासी अधिकारी श्रीमती दीपिका शुक्ला के निर्देश पर जीटी रोड व रेलवे रोड पर पालिका
के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अभियान चलाया।

Related posts

Leave a Comment