Noida डिग्री कॉलेज में Shalini Singh का निरीक्षण, खेल व डिजिटल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Table of Contents

Shalini Singh एवं युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने निरीक्षण कर कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Noida। सेक्टर-39 स्थित डिग्री कॉलेज में आज सामाजिक कार्यकर्ता Shalini Singh एवं युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने निरीक्षण कर कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्या अनिता मिश्रा, छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों से संवाद कर शैक्षणिक और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान Shalini Singh ने विशेष रूप से खेल सुविधाओं की स्थिति पर ध्यान देते हुए “खेल क्रांति” मुहिम के तहत उन्हें सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में कॉलेज परिसर में आधुनिक बॉस्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक सहित विभिन्न खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकें और उनका सर्वांगीण विकास हो।

Noida डिग्री कॉलेज में Shalini Singh का निरीक्षण, खेल व डिजिटल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Noida डिग्री कॉलेज में Shalini Singh का निरीक्षण, खेल व डिजिटल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा में तकनीकी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कॉलेज में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों की पढ़ाई अधिक इंटरएक्टिव और प्रभावी बनेगी तथा वे आधुनिक शिक्षा प्रणाली से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।कॉलेज की प्राचार्या अनिता मिश्रा ने इस पहल के लिए शालिनी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास संस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं।

शालिनी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को खेल और तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाना है। “खेल क्रांति” के जरिए हर संस्थान में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। साथ ही डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर रवि पारचा, योगी शर्मा सहित कॉलेज के अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment