Seminar एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ में “भारतीय न्यायपालिका प्रणाली एवं संविधान” पर संगोष्ठी का आयोजन

Seminar

Seminar एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ में “भारतीय न्यायपालिका प्रणाली एवं संविधान” पर संगोष्ठी का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2025: एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा में बुधवार को प्रातः 10:30 बजे “भारतीय न्यायपालिका प्रणाली एवं संविधान” विषय पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक संगोष्ठी Seminar का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ छात्रों को भारतीय न्यायपालिका और संविधान की गहन समझ प्रदान करने में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजेश टंडन, पूर्व न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने भारतीय न्यायपालिका की संरचना और उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान को देश की आत्मा और लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक है।

Seminar
Seminar

उन्होंने विधि विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका प्रथम कर्तव्य न्याय की रक्षा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय पहुंचाना है।न्यायमूर्ति टंडन ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि न्यायिक व्यवस्था का लाभ समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे न्याय और नैतिकता को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाएं, ताकि वे समाज के सच्चे पथप्रदर्शक बन सकें।संगोष्ठी Seminar की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन, समूह निदेशक, निदेशक (कानून), निदेशक (प्रबंधन) और उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट) ने की।

Seminar
Seminar

उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। बी.ए. एलएल.बी. और एलएल.बी. के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधि विभाग के सभी प्राध्यापक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। छात्रों ने पूरे ध्यान से संगोष्ठी में भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से न्यायमूर्ति टंडन से संवाद किया, जिससे उन्हें न्यायपालिका और संविधान के व्यावहारिक पहलुओं की गहरी समझ प्राप्त हुई।

कॉलेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) बी.के. यादव ने माननीय न्यायमूर्ति टंडन का उनके बहुमूल्य विचारों और अनुभव साझा करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति टंडन का मार्गदर्शन छात्रों के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो उनके भविष्य के विधिक करियर में सहायक होगा।

साथ ही, उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और छात्रों को संगोष्ठी Seminar को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।यह संगोष्ठी न केवल एक शैक्षणिक आयोजन के रूप में यादगार रही, बल्कि इसने छात्रों को संविधान और न्यायपालिका के महत्व की गहरी समझ प्रदान की, साथ ही उन्हें समाज में न्याय की स्थापना के लिए प्रेरित भी किया।

ये भी पढ़ें…….

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment