AI युग में बच्चों का भविष्य सुरक्षित: ilmAI Academy ने पेश किया 6-वर्षीय ‘फ्यूचर-स्किल्स’ रोडमैप, 90 दिन की मनी-बैक गारंटी के साथ लॉन्च हुआ Founder’s Batch
नई दिल्ली, 09 दिसंबर 2025: तेजी से बदलते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पारंपरिक स्कूलिंग के पीछे छूट जाने की चिंता अब माता-पिता के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गई है। इसी चिंता को दूर करने के लिए ilmAI Academy ने सोमवार को एक खास वेबिनार “कैसे बनाएं अपने बच्चे को Future-Ready: 6 साल का आसान रोडमैप” आयोजित किया, जिसमें देशभर से 60 से ज्यादा अभिभावक और छात्र जुड़े।
वेबिनार में ilmAI Academy के संस्थापक श्री के.आर. त्यागी ने साफ शब्दों में कहा, “दुनिया एक साइलेंट क्राइसिस से गुजर रही है। स्कूल आज भी 19वीं सदी की रटंत प्रणाली पर चल रहे हैं, जबकि AI अगले 5-10 सालों में 80% से ज्यादा पारंपरिक नौकरियां खत्म कर देगा। हम 12th Grade Trap में फंसे हुए हैं—बच्चे 22 साल तक डिग्री तो ले लेते हैं, लेकिन असल जिंदगी के कौशल नहीं सीख पाते।
”उन्होंने ilmAI का अनोखा 6-वर्षीय ईकोसिस्टम (11 से 17 साल की उम्र) लॉन्च करते हुए बताया कि सिर्फ 30 मिनट रोजाना देकर बच्चा तीन बड़े लक्ष्य हासिल कर सकता है:Brain: कोडिंग, AI टूल्स, STEM और क्रिटिकल थिंकिंग
Hand: फाइनेंशियल लिटरेसी और सीखते-सीखते कमाई करने वाले रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट
Heart: इस्लामिक एथिक्स और सीरत के जरिए मजबूत चरित्र निर्माण
श्री त्यागी ने जोर देकर कहा, “हमारा मकसद सिर्फ मार्कशीट नहीं, बल्कि हाई स्कूल खत्म होते-होते बच्चे को Financially Independent, Global Exam Ready और Ethically Grounded बनाना है।
”वेबिनार के अंत में Founder’s Batch लॉन्च हुआ, जिसमें अकादमी ने 90 दिन की पूरी मनी-बैक गारंटी देने का ऐलान किया। संस्थापक ने कहा, “हम अपने प्रोग्राम पर इतने कॉन्फिडेंट हैं कि अगर 90 दिन में आपको रिजल्ट न दिखे तो पूरा पैसा वापस।”अभिभावकों ने Q&A सेशन में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात पर दिखाई कि ilmAI आधुनिक टेक्नोलॉजी और इस्लामिक मूल्यों को कैसे एक साथ जोड़ता है। एक अभिभावक ने पूछा, “क्या यह सिर्फ मुस्लिम बच्चों के लिए है?” जवाब में श्री त्यागी ने कहा, “नहीं, यह हर उस माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चे को AI युग में पीछे नहीं छोड़ना चाहता। एथिक्स का हिस्सा यूनिवर्सल वैल्यूज पर आधारित है।
”ilmAI Academy अब 11–17 साल के बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन खोल चुका है। सीमित सीटों वाले Founder’s Batch में शामिल होने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

