सत्यम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रोमांचक समापन, DWPS ने मारी बाजी
ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर 2025: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), केपी-III, ग्रेटर नोएडा में आयोजित दो दिवसीय सत्यम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का अंतिम दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दिन वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकशी जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं ने छात्रों की खेल भावना और टीमवर्क को उजागर किया।
वॉलीबॉल में मेजबान DWPS ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महारिषि विद्या निकेतन दूसरे और वनस्थली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में DWPS का दबदबा कायम रहा, जहां उन्होंने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान जीते। इंटरनेशनल स्कूल ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में वनस्थली पब्लिक स्कूल ने रजत पदक हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में DWPS दूसरे स्थान पर रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक सुश्री कंचन कुमारी और प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की लगन और अनुशासन की तारीफ की।
यह चैंपियनशिप छात्रों में शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में सफल रही।

