सत्यम वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में खेल भावना का उत्सव
ग्रेटर नोएडा, 12 दिसंबर 2025: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में आज सत्यम वार्षिक अंतर-स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और खेल के मैदान पर जोश व उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री चंद जी (एमएलसी, उत्तर प्रदेश), विशिष्ट अतिथि अभिषेक शर्मा (अध्यक्ष, भाजपा जी.बी. नगर), श्री गजानन माली (फाउंडर, टेन न्यूज़ नेटवर्क), सुश्री ज्योति सिंह (जिला मीडिया प्रभारी) एवं सुश्री मुकेश भाटी (जिला महिला मुक्ति मोर्चा) की उपस्थिति में हुआ।
स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर राहुल सर, डायरेक्टर सुश्री कंचन कुमारी एवं प्राचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने सभी अतिथियों, टीमों व प्रतिभागियों का स्वागत किया।
शुरुआत धूमधाम से हुई। छात्रों ने आकर्षक ड्रिल डिस्प्ले और एनर्जेटिक जुम्बा परफॉर्मेंस पेश की। मुख्य अतिथि ने बैटन प्रज्वलन किया, इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल शपथ ली और डायरेक्टर मैम ने खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।पूरा दिन फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज और टेबल टेनिस जैसे खेलों में रोमांचक मुकाबले चलते रहे।
प्रमुख परिणाम:
- बास्केटबॉल (बालक): प्रथम – Aster A, Noida Extn; द्वितीय – Father Agnel; तृतीय – Aster C, Noida Extn
- बास्केटबॉल (बालिका): प्रथम – Father Agnel; द्वितीय – Holy Public School; तृतीय – Aster A, Noida Extn
- फुटबॉल: विजेता – Aster A, Greater Noida; उपविजेता – Aster B, Greater Noida; तृतीय – DWPS, KP-III
- शतरंज (सीनियर): प्रथम – DWPS, KP-III; द्वितीय – Vanasthali Public School
- शतरंज (जूनियर): प्रथम व द्वितीय दोनों – Vanasthali Public School
- टेबल टेनिस: प्रथम, द्वितीय व तृतीय सभी – Aster, Noida Extn
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
स्कूल की प्राचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने कहा, “यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती है बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना का भी संदेश देती है। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमें गर्व है कि हम ऐसे आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं।
”आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों के जोश और स्कूल की व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह खेल महोत्सव सभी के लिए एक यादगार अनुभव बनकर रहा।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

