Helmet रोटरी क्लब ने बाँटे निशुल्क हेलमेट, यातायात जागरूकता अभियान चलाया

Helmet

Helmet रोटरी क्लब ने बाँटे निशुल्क हेलमेट, यातायात जागरूकता अभियान चलाया

ग्रेटर नोएडा, 29 नवंबर 2025: रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने यातायात माह के तहत शनिवार को परी चौक पुलिस चौकी पर एक सराहनीय पहल की। क्लब ने दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट (Helmet) वितरित किए, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

Helmet
Helmet

कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन (आईपीएस) ने किया। उन्होंने रोटरी क्लब के इस अभियान को बेहद सराहनीय बताया और सभी सदस्यों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

डीसीपी ने कहा, “मानव जीवन बहुत कीमती है, जो बड़ी मुश्किल से मिलता है। यातायात नियमों का पालन करके हम कई अनमोल जिंदगियाँ बचा सकते हैं। पुलिस का भी दायित्व है कि वह ऐसे जनजागरूकता अभियानों में पूरा सहयोग करे।

”रोटरी क्लब की ओर से मुकुल गोयल ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन चालकों के लिए था जिनके पास हेलमेट (Helmet) नहीं था। साथ ही रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाई गई।

(Helmet) कार्यक्रम में रोटरी क्लब के शुभम सिंघल, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, मोहित बंसल, मनु जिंदल, सुमित गर्ग, उदित गोयल, अशोक सेमवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन, एसीपी राकेश प्रताप सिंह, टीआई अमर सिंह, चौकी इंचार्ज परी चौक सन्नी कुमार समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रोटरी क्लब की इस पहल से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को तत्काल राहत भी मिली।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment