Greater Noida प्राधिकरण का तीन दिवसीय रोड सेफ्टी अभियान सफलतापूर्वक समाप्त, सुरक्षा कार्य जारी रहेंगे
Greater Noida, 21 जनवरी 2026: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (ग्रेनो प्राधिकरण) द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय रोड सेफ्टी अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। इस अभियान के तहत शहर की सड़कों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अभियान समाप्त होने के बावजूद सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर आवागमन को सुरक्षित बनाना था। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में परियोजना विभाग की आठों वर्क सर्किल टीमों ने सक्रिय रूप से काम किया। टीमों ने शहर में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया।तीसरे और अंतिम दिन (बुधवार) भी सभी टीमें सक्रिय रहीं। कुल 16 संवेदनशील स्थानों पर पैच वर्क, लेन मार्किंग, रंबल स्ट्रिप और रेफ्लेक्टर लगाए गए।

ब्लैक स्पॉट पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई। महाप्रबंधक एके सिंह ने खुद 130 मीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया और आवश्यक स्थानों पर रेफ्लेक्टर, कैट्स आई तथा लाइटिंग जैसे सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए।महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा फ्लाईवे (नेफोवा) की ओर से भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुछ संवेदनशील स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन पर प्राधिकरण जल्द सुरक्षा इंतजाम करेगा। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तीन दिवसीय अभियान भले ही पूरा हो गया, लेकिन सुरक्षा उपायों को लगातार मजबूत करने का कार्य अनवरत चलेगा।”प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई दुर्घटना संभावित जगह नजर आए तो तुरंत सूचना दें।
इसके लिए वर्क सर्किल प्रभारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:
वर्क सर्किल-1: प्रभात शंकर – 9560608490
वर्क सर्किल-2: नरोत्तम सिंह – 9205691111
वर्क सर्किल-3: राजेश कुमार निम – 8130770146
वर्क सर्किल-4: राजेश कुमार निम – 8130770146
वर्क सर्किल-5: रतिक – 9205691275
वर्क सर्किल-6: सन्नी यादव – 8810703078
वर्क सर्किल-7: नरोत्तम सिंह – 9205691111
वर्क सर्किल-8: नागेंद्र सिंह – 9415726716
यह अभियान हाल ही में नोएडा के सेक्टर 150 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दुखद मौत के बाद तेजी से शुरू किया गया था, जिसमें प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह प्रयास शहरवासियों के लिए सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : Sukh-E ने अपनी परफॉर्मेंस से NIU में मचाया गदर | नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ‘तत्व 2026’-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

