Review Meeting जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

Review Meeting

Review Meeting गौतम बुद्ध नगर में जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

गौतम बुद्ध नगर, 13 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की समीक्षा बैठक Review Meeting आयोजित हुई। बैठक में जिले के अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने जिले में संचालित अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति और निरीक्षणों की जानकारी प्रस्तुत की।

Review Meeting
Review Meeting Dm Medha Roopam

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्र पीसीपीएनडीटी अधिनियम सहित निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Review Meeting
Review Meeting

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे, एसीएमओ डॉ. चंदन सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

   ये भी पढ़ें…….

   हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

   गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment