power outage बिजली गुल होने से भड़के इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के लोग, गैलेक्सी गोलचक्कर पर किया सड़क जाम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में बिजली गुल power outage होने से नाराज निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने सोसायटी के पास स्थित गैलेक्सी गोलचक्कर पर सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

निवासियों का कहना है कि सुबह से ही सोसायटी की बिजली गुल थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। शाम होते ही पूरी सोसायटी अंधेरे में डूब गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में निवासी एकत्र हुए और सोसायटी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस बढ़ाने को लेकर सोसायटी के निवासियों और बिल्डर के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि बिल्डर ने मेंटेनेंस टीम को हटा दिया है और टावरों के नीचे तैनात गार्ड भी हटा दिए गए हैं। अब केवल सोसायटी के मेन गेट पर ही सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
निवासियों ने बताया कि बिजली power outage न होने से पानी की सप्लाई, लिफ्ट और सुरक्षा व्यवस्था भी बाधित हो गई। जब किसी ने उनकी बात नहीं सुनी तो मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर हटाया। पुलिस ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सोसायटी की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और लोगों को शांत कर उनके घर वापस भेज दिया गया है।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) पहलवानों की सबसे बड़ी जंग के लिए हो जाइए तैयार!

