Water सेक्टर में पानी की समस्या को लेकर निवासियों का फूटा गुस्सा, पंप स्टेशन पर किया जोरदार प्रदर्शन

Water

Water ग्रेटर नोएडा के म्यू 2 सेक्टर में पानी की समस्या को लेकर निवासियों का फूटा गुस्सा, पंप स्टेशन पर किया जोरदार प्रदर्शन

Water ग्रेटर नोएडा: म्यू 2 सेक्टर के शिव शक्ति अपार्टमेंट्स में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या ने रविवार रात को उग्र रूप ले लिया। गुस्साए सेक्टर वासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ पंप स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। निवासियों ने पंप स्टेशन पर धरना देकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया, जिसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेकेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब पंप मोटर को ठीक कराया। बताया जा रहा है कि म्यू 2 सेक्टर के पंप की एक मोटर लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण केवल ग्राउंड फ्लोर पर ही पानी की सप्लाई हो रही थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पानी नहीं पहुंच रहा था।

Water
पंप स्टेशन पर किया जोरदार प्रदर्शन

निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्राधिकरण में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार रात को तंग आ चुके सेक्टर वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे पंप स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने भजन-कीर्तन के साथ धरना दिया और चेतावनी दी कि जब तक मोटर ठीक नहीं होगी, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों ने तुरंत मोटर ठीक कराई, जिसके बाद Water पानी Water की सप्लाई बहाल हुई।

Water
निवासियों ने पंप स्टेशन पर धरना देकर किया भजन-कीर्तन

निवासियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं, और निवासियों ने भविष्य में ऐसी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment