Renewable Expo ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025 और बैटरी शो इंडिया का धमाकेदार उद्घाटन, भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का रोडमैप
ग्रेटर नोएडा, 30 अक्टूबर 2025 : भारत की हरित ऊर्जा क्रांति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण आज यहां इंडिया एक्सपो मार्ट में रंग लाया। देश के प्रमुख बी2बी आयोजक इन्फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया Renewable Expo (आरईआई) एक्सपो के 18वें संस्करण का भव्य आगाज किया, जो ‘नेट जीरो हासिल करने के रास्ते का खाका तैयार करना’ थीम पर आधारित है। इसी साथ, द बैटरी शो इंडिया (टीबीएसआई) के तीसरे संस्करण का भी सह-आयोजन हुआ, जो 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा। यह तीन दिवसीय महाकुंभ दक्षिण एशिया के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा मंच बन चुका है, जहां वैश्विक दिग्गज, इनोवेटर्स, निवेशक और पॉलिसी मेकर्स एक छत के नीचे जुटे हैं।

इस मेगा इवेंट का उद्घाटन कई वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी में हुआ, जिनमें टेरी (द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट) की महानिदेशक डॉ. विभा धवन, ओडिशा सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी नोडल एजेंसी के प्रमुख देबाशीष दास, कंबोडिया के प्रिंस एच.आर.एच. नारिथिपोंग नोरोडोम, यूरोपीय संघ की उप प्रतिनिधिमंडल प्रमुख डॉ. इवा सुवारा, जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन, मध्य प्रदेश के ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, इन्फॉर्मा मार्केट्स के आईएमईए क्षेत्र चेयरमैन पीटर हॉल, प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास और वरिष्ठ समूह निदेशक रजनीश खट्टर शामिल थे। इनकी मौजूदगी ने इवेंट को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रमुख श्री मनु श्रीवास्तव ने उद्घाटन सत्र में एक बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत ने सौर-प्लस-स्टोरेज से 24×7 बिजली की आपूर्ति में ₹2.70 प्रति यूनिट की ऐतिहासिक दर हासिल की है। बिना किसी सब्सिडी के सब-₹3 टैरिफ का नेतृत्व करने के बाद, यह 440 मेगावाट की सौर-प्लस-स्टोरेज प्रोजेक्ट साबित करती है कि सौर ऊर्जा गैर-सौर घंटों में भी विश्वसनीय हो सकती है। यह ऊर्जा स्थिरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

“ओडिशा के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूत करने पर जोर देते हुए देबाशीष दास ने कहा, “ओडिशा ‘विकसित ओडिशा 2026’ और ‘विकसित भारत 2047’ के अनुरूप अपनी अक्षय ऊर्जा नीति से गुजर रहा है। हम 2.25 लाख वर्ग किमी के जलाशयों में फ्लोटिंग सौर प्रोजेक्ट्स और पंप स्टोरेज के जरिए ऊर्जा को किफायती व टिकाऊ बनाएंगे। हमारा लक्ष्य राज्य को निवेश का हॉटस्पॉट बनाना है।”टेरी की डॉ. विभा धवन ने भारत की प्रगति पर रोशनी डाली: “127 गीगावाट सौर क्षमता पहले ही हासिल हो चुकी है, और 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा का लक्ष्य करीब आ रहा है।
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, पीएलआई स्कीम और मैन्युफैक्चरिंग मिशन से घरेलू वैल्यू चेन मजबूत हो रही है। टेरी का फोकस 10,800 गीगावाट सौर पोटेंशियल को साकार करने और एग्री-फोटोवोल्टिक मॉडल्स से ग्रामीण विकास पर है। अब स्थिरता को इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धी ताकत बनाना होगा।
“इन्फॉर्मा मार्केट्स के एमडी श्री योगेश मुद्रास ने निवेश के आंकड़ों से उत्साह जगाया: “2025 में भारत की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता 250 गीगावाट को पार कर चुकी है, और 2030 तक 500 गीगावाट का टारगेट है। मंत्रालय ने 30 जीडब्ल्यूएच बैटरी स्टोरेज के लिए ₹5,400 करोड़ की वित्तपोषण योजना पास की है, जो 2028 तक ₹33,000 करोड़ का निवेश लाएगी। यह एक्सपो नवाचार, पॉलिसी और सहयोग का हब बनेगा।”आरईआई 2025 में 700+ प्रदर्शक, 1,000 ब्रांड्स, 250 ग्लोबल थॉट लीडर्स और 35,000+ विजिटर्स जुटे हैं।
यहां सौर मैन्युफैक्चरिंग, बैटरी स्टोरेज, ईवी चार्जिंग, विंड एनर्जी जैसी टेक्नोलॉजीज का प्रदर्शन हो रहा है। टीबीएसआई में 350+ प्रदर्शक और 20,000 प्रोफेशनल्स हैं, जो विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग व हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री के सपोर्ट से चमक रहा है। जर्मनी, चीन, जापान के पवेलियन्स के अलावा रिलायंस, अडाणी सोलर, गोल्डी सोलर, हावेल्स, वारी सोलर और विक्रम सोलर जैसी कंपनियां अपने कटिंग-एज इनोवेशन्स दिखा रही हैं।
यह इवेंट न सिर्फ व्यापारिक सौदों को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत को ग्लोबल क्लीन एनर्जी लीडर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। ओडिशा सरकार स्टेट पार्टनर के रूप में जुड़ी है, जबकि मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी का इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट इसे और मजबूत बनाता है। कुल मिलाकर, यह एक्सपो भारत के सस्टेनेबल फ्यूचर का रोडमैप खींच रहा है।
ये भी पढ़ें…….
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : रामपुर में आजम खान का बड़ा दांव! अखिलेश यादव को हेलीपैड पर रिसीव कर ‘एक ही गाड़ी’ में लाए आवास-
Whatsapp : रामपुर में आजम खान का बड़ा दाव।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एनटीपीसी दादरी में शुरू हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर जोर।

