REI रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2025 में क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने सोलरएज के ‘होम हब इन्वर्टर’ का किया शुभारंभ
नोएडा, 31 अक्टूबर। इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया REI एक्सपो 2025 के दूसरे दिन गुरुवार को सौर ऊर्जा की वैश्विक दिग्गज कंपनी सोलरएज टेक्नोलॉजीज़ ने अपना नवीनतम उत्पाद ‘सोलरएज होम हब इन्वर्टर’ भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने इन्वर्टर का अनावरण किया, जिससे कार्यक्रम में खास उत्साह का संचार हुआ।

तीन दिवसीय इस एक्सपो (30 अक्टूबर से 1 नवंबर) में 700 से अधिक कंपनियां, 1,000 ब्रांड्स और 35,000 से ज्यादा आगंतुक हिस्सा ले रहे हैं, जो नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचारों का केंद्र बन गया है। सोलरएज के स्टॉल पर नई तकनीक ने विशेषज्ञों और आगंतुकों का खूब ध्यान खींचा।यह इन्वर्टर आधुनिक घरों और छोटे व्यवसायों के लिए पूर्ण ऊर्जा प्रबंधन समाधान है, जिसमें 99% तक दक्षता, 200% डीसी ओवरसाइजिंग क्षमता और एकसमान डिजाइन जैसे फीचर्स हैं। इसमें इंटीग्रेटेड आर्क फॉल्ट प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएं हैं, जबकि SetApp मोबाइल ऐप से आसान इंस्टॉलेशन संभव है।

लॉन्च समारोह में सोलरएज टेक्नोलॉजीज़ इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय पुरी, कंपनी के सहयोगी, वितरक और ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। श्री पुरी ने कहा, “एक्सपो में मिले जोरदार प्रतिसाद से साफ है कि भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह इन्वर्टर न केवल तकनीकी क्रांति है, बल्कि ऊर्जा स्वतंत्रता और हरित भविष्य की ओर मजबूत कदम भी। हमारा लक्ष्य घरों-व्यवसायों को ऐसी तकनीक देना है, जो ऊर्जा उत्पादन और प्रबंधन को सरल बनाए।

”यह लॉन्च भारत की 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जहां सोलर क्षमता 2030 तक 280 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। सोलरएज की यह पहल हर घर को ऊर्जा का स्वामी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें…….
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : रामपुर में आजम खान का बड़ा दांव! अखिलेश यादव को हेलीपैड पर रिसीव कर ‘एक ही गाड़ी’ में लाए आवास-
Whatsapp : रामपुर में आजम खान का बड़ा दाव।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एनटीपीसी दादरी में शुरू हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर जोर।

