Raja Bhaiya राजा भैया फिर बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2027 के लिए ‘एकला चलो’ रणनीति का ऐलान

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya राजा भैया फिर बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2027 के लिए ‘एकला चलो’ रणनीति का ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह  Raja Bhaiya ‘राजा भैया’ को एक बार फिर सर्वसम्मति से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पार्टी की वार्षिक बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इस अवसर पर  Raja Bhaiya राजा भैया ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति का भी स्पष्ट ऐलान किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।

Raja Bhaiya
Raja Bhaiya

अकेले लड़ेंगे पंचायत और विधानसभा चुनाव

पार्टी की वार्षिक बैठक के दौरान, Raja Bhaiya राजा भैया ने अगले साल प्रस्तावित पंचायत चुनावों और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की।  उन्होंने घोषणा की कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दोनों ही चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगा। यह ऐलान उस वक्त आया है जब उत्तर प्रदेश में विभिन्न दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हैं।

Raja Bhaiya  राजा भैया के इस फैसले से साफ है कि उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन किए बिना अपने सिद्धांतों और नीतियों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।

राष्ट्रवाद और जनहित सर्वोपरि

Raja Bhaiya राजा भैया ने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रवाद ही उनकी पार्टी का मूल सिद्धांत है और उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए काम करना होगा। यह बयान उनकी उस छवि को और मजबूत करता है जहां वे भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ मुखर रहे हैं। Raja Bhaiya  राजा भैया का मानना है कि आतंकवाद और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक आवाज उठाना आवश्यक है और उनकी पार्टी इन मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

जनता के बीच बनाएंगे पैठ

कुंडा से विधायक  राजा भैया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराना चाहिए।

Raja Bhaiya  राजा भैया ने इस बात पर जोर दिया कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता रहेगा और जनता के बीच अपनी पैठ बनाएगा।

Raja Bhaiya
Raja Bhaiya जनता के बीच बनाएंगे पैठ

दरअसल, रघुराज प्रताप सिंह  ‘राजा भैया’ अपने नाम के साथ-साथ अपने कार्यप्रणाली के लिए भी जाने जाते हैं। वे देश में किसी भी अपराध या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते और सड़क से लेकर संसद तक इन मुद्दों को उठाते रहे हैं।सही के लिए हर कदम पर खड़े रहने और जनता के हित में कार्य करने की उनकी छवि ने उन्हें आमजन के बीच ‘राजा भैया’ के नाम से लोकप्रिय बनाया है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उनकी यह ‘एकला चलो’ की रणनीति और राष्ट्रवाद एवं जनहित पर जोर, आगामी राजनीतिक परिदृश्य में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के लिए एक नई राह तैयार कर सकता है।

Related posts

Leave a Comment