जगत फार्म मार्केट में डुप्लीकेट Duplicate मोबाइल पार्ट्स बेचने वाले पर छापा, 5 हिरासत में

Duplicate

जगत फार्म मार्केट में डुप्लीकेट Duplicate मोबाइल पार्ट्स बेचने वाले पर छापा, 5 हिरासत में

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में जगत फार्म मार्केट में नकली Duplicate मोबाइल पार्ट्स बेचने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस और समिता लीगल कंपनी की संयुक्त टीम ने 5 दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट Duplicate मोबाइल पार्ट्स बरामद किए और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान दुकानों से एप्पल कंपनी के नकली Duplicate 1611 बैक कवर, 1448 मेम्बरेन, और 730 स्पेयर पार्ट्स जब्त किए गए।

Duplicate
छापेमारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ब्रांडेड कंपनियों का असली सामान बताकर ग्राहकों को नकली Duplicate माल बेच रहे थे, जिससे न केवल ग्राहकों को ठगा जा रहा था, बल्कि ब्रांडेड कंपनियों की साख को भी नुकसान पहुंच रहा था।

Duplicate
छापेमारी

थाना बीटा-2 पुलिस और समिता लीगल कंपनी की इस संयुक्त कार्रवाई को नकली सामान के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Duplicate
छापेमारी

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ब्रांडेड सामान खरीदते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदारी करें। इस कार्रवाई से नकली सामान के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Related posts

Leave a Comment