Rabupura सांसद-विधायक खेल महोत्सव युवाओं को मिली नई ऊर्जा: खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, राष्ट्र निर्माण की भावना हैं, जेवर की धरती अब खेलों में भी गढ़ेगी नई पहचान:
रबूपुरा Rabupura। कस्बा स्थित रामोत्सव ग्राउंड पर सोमवार को सांसद-विधायक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ0 महेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे तथा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक हैं। आज के इस आयोजन में युवाओं का जोश देखकर स्पष्ट है कि जेवर की धरती न केवल विकास की मिसाल बन रही है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ रही है।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र तीव्र गति से प्रगति की राह पर अग्रसर है। चाहे वह नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक हब या अब खेल के क्षेत्र में बढ़ते अवसर, हर दिशा में जेवर उत्तर प्रदेश का सबसे तेज़ी से विकसित होता क्षेत्र बन चुका है। पूर्व मंत्री व सांसद डॉ0 महेश शर्मा जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि भारत खेलों की महाशक्ति बने।
आज जेवर की धरती पर जो परिवर्तन दिख रहा है, वह केवल उद्योग या इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं, बल्कि खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में भी नई दिशा तय कर रहा है।रबूपुरा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलता है और यह दिखाता है कि नए भारत का आत्मविश्वास गांव-गांव तक पहुँच चुका है। इस दौरान एसडीएम जेवर अभय कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष, अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा के दल अध्यक्ष राज नागर, मंडल अध्यक्ष जेवर संजय रावत, मंडल अध्यक्ष रबूपुरा सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष दनकौर गजेंद्र वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख जेवर मुन्नी देवी पहाड़िया, संजय बाली आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें…….
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : रामपुर में आजम खान का बड़ा दाव।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, दर्जी ट्रेड अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित

