Punjab and Haryana में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा।गुरदासपुर जिले में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में10.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 10.7 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया।
Punjab and Haryana
हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10 डिग्री सेल्सियस,भिवानी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 11.6 डिग्री सेल्सियसऔर रोहतक में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
http://Noida शराब के नशे में चालक ने दूसरी कार में मारी टक्कर
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma