Dadri में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गईं जीवन रक्षक बूंदें
Dadri, 14 दिसंबर 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार, समाजसेवी हारून सैफी तथा वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

शुभारंभ अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि भारत को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प हम सभी का है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर एक भी बच्चा छूट गया तो हमारा सुरक्षा चक्र टूट सकता है। डॉ. कुमार ने स्वयं छोटे बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर अभियान की शुरुआत की और पल्स पोलियो टीमों को दादरी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के लिए रवाना किया।

यह अभियान आज से शुरू होकर शुक्रवार तक चलेगा। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवन रक्षक खुराक से वंचित न रहे।
समाजसेवी हारून सैफी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम सभी मिलकर पोलियो उन्मूलन के लिए काम करने का संकल्प लें। आइए, अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने अभियान को सफल बनाने की अपील की।
पोलियो उन्मूलन, हमारा संकल्प!कार्यक्रम में डॉ. शशि कौशल प्रभा, कपिल चौधरी, मनीष तोंगड़, शहनवाज चौधरी, लवली मलिक, उपमा राय, अनामिका राय, चचल गौतम, नेहा खान (बीएमसी यूनिसेफ), विक्रम सिंह, शानू मलिक (समाजसेवी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
यह अभियान देशभर में पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को अवश्य पोलियो की बूंदें पिलवाएं।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

